Most Beautiful Trees in the World – नसीब से दिखाई देते है जे पेड़

 
नमस्कार दोस्तों आपने अपने जीवन में कई पेड़ों को देखा होगा जो हमें फल, शाया आदि प्रदान करते है तो क्या आपने कभी किसी ऐसे पेड़ को देखा जो रेगिस्तान में चमत्कार जैसे खड़े हैं, कुछ पहाड़ों पर ताज की तरह सजते हैं, तो कुछ ऐसे हैं जो इंद्रधनुष की तरह रंग बदलते हैं। प्रकृति ने इस दुनिया को नायाब खूबसूरती से सजाया है, और कुछ पेड़ तो इतने सुंदर हैं कि आँखें बस उन्हें देखते ही रह जाएं। तो चलिए आज जानते हैं दुनिया के 5 सबसे सुंदर पेड़ों के बारे में।
 
Most Beautiful Trees in the World

 

 

1. Sakura Tree Japan

 
हर साल जापान की वादियों में जब ‘चेरी ब्लॉसम‘ के फूल खिलते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे गुलाबी बादलों ने ज़मीन पर डेरा डाल लिया हो। साकुरा का पेड़, जिसे जापान में चेरी ब्लॉसम कहा जाता है, वहां की संस्कृति, कला और भावनाओं का प्रतीक है। हर साल वसंत ऋतु में जब साकुरा के फूल खिलते हैं, तो पूरा जापान गुलाबी और सफेद रंगों से ढक जाता है, मानो धरती पर जादू उतर आया हो। जापान में “हनामि” नाम की परंपरा के तहत लोग परिवार और दोस्तों के साथ इन पेड़ों के नीचे बैठकर फूलों की सुंदरता का आनंद लेते हैं।
 

2. Rainbow Eucalyptus Philippines

 
सोचिए अगर किसी पेड़ का तना ही इंद्रधनुष की तरह रंग-बिरंगा हो हरा, नीला, बैंगनी, नारंगी । यह कोई पेंटिंग नहीं, बल्कि असली पेड़ है Rainbow Eucalyptus। इसकी छाल जब गिरती है,तो नीचे से नए-नए रंग उभरते हैं। रेनबो यूकेलिप्टस का पेड़, जिसे “रंग-बिरंगा पेड़” भी कहा जाता है, फिलीपींस, इंडोनेशिया क्षेत्रों में पाया जाता है। बारिश के मौसम में इसके रंग और भी जीवंत हो जाते हैं। यह पेड़ न केवल देखने में अद्भुत है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह तेजी से बढ़ता है और बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है।
 

3. Giant Sequoia California USA

 
दुनिया के सबसे ऊंचे और विशाल पेड़ों में से एक Giant Sequoia एक पूरी दुनिया को अपने अंदर समेटे हुए हैं। ये पेड़ 3,000 साल से भी पुराने हो सकते हैं और इनका आकार इतना बड़ा होता है कि लोग इसके तनों से घर भी बना लेते हैं। ये पेड़ नेशनल पार्क, कैलिफ़ोर्निया मे पाए जाते है जिनकी Height 250 फीट से भी ज्यादा होती है।
 

4. Dragon Blood Tree Yemen

 
यह पेड़ जैसा नाम, वैसा रूप। यह पेड़ एक उल्टे छाते की तरह दिखता है और जब इसकी छाल से रस निकलता है, तो वो खून जैसा लाल होता है। प्राचीन काल से इसका उपयोग औषधि और रंग बनाने में होता आया है। यह पेड़ सोकोत्रा द्वीप, यमन में पाए जाते है और लाल रंग कारण इसे ड्रैगन ब्लड पेड़ कहते हैं।
 

5. Wisteria Tunnel Japan

 
अगर आप कभी फूलों की टनल से गुजरें, जहां ऊपर से बैंगनी और गुलाबी बेलें लटक रही हों तो समझिए आप विस्टेरिया टनल में हैं। ये एक सपनों जैसी जगह है, जहां हर वसंत में फूलों का जादू बिखर जाता है यह पेड़ कावाची फूजी गार्डन, जापान में पाए जाते है और यह बैंगनी, गुलाबी, सफेद colour के होते है
 
तो दोस्तों, ये थे दुनिया के 5 सबसे सुंदर पेड़ प्रकृति के वो चमत्कार जो हमें हर दिन यह याद दिलाते हैं कि धरती कितनी अद्भुत है । इनमें से कौन सा पेड़ आपको सबसे ज़्यादा सुंदर लगा? कमेंट करके ज़रूर बताएं!
 
अगर आपको पसंद आया हो तो लाइक कीजिए, शेयर कीजिए।
 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *